प्राथमिक विद्यालय रिठौरा में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित
1. छात्राओं ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
रिठौरा, बरेली। विकास खंड बिथरी चैनपुर के रिठौरा प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं कक्षा पांच के छात्रों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन शकुंतला देवी, सभासद नीरज कुमारी और विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष विनोद ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का मन मोह लिया। चेयरमैन शकुंतला देवी ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों की भूमिका को देश के विकास में अहम बताया। छात्रों ने डांस, रंगोली प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एकता सक्सेना ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अंत में चेयरमैन द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर शिक्षिका वन्दना सक्सेना, सोनी शंखधार, दीप्ति राठौर, अल्पना सक्सेना, दुर्गा सिंह, एकता वाधवा, काशिफा कय्यूम, दीक्षा सिंह, प्रवेश पाठक, वीरवती, समाजसेवी दिनेश भास्कर,मयंक पाण्डेय, मुकेश भास्कर सहित तमाम स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद रहे।