गुरु पूर्णिमा मेले में खोया-पाया केंद्र बना सहारा, बिछड़े परिजनों को मिलाकर पेश की मानव सेवा की मिसाल

गुरु पूर्णिमा एवं गोवर्धन परिक्रमा मेला-2026 के दौरान मथुरा जंक्शन पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के खोया-पाया केंद्र ने बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाकर मानव सेवा की मिसाल पेश की।

गुरु पूर्णिमा मेले में खोया-पाया केंद्र बना सहारा, बिछड़े परिजनों को मिलाकर पेश की मानव सेवा की मिसाल
HIGHLIGHTS:

• मथुरा जंक्शन पर खोया-पाया केंद्र ने श्रद्धालुओं को दी निरंतर सहायता।

• बिछड़े यात्रियों और परिजनों को सुरक्षित मिलाकर निभाई मानव सेवा।

• भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों ने मेले में चौबीसों घंटे संभाली जिम्मेदारी।

जन माध्यम
मथुरा।
गुरु पूर्णिमा एवं गोवर्धन परिक्रमा मेला-2026 के दौरान उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर संचालित खोया-पाया केंद्र श्रद्धालुओं के लिए भरोसेमंद सहायता केंद्र बना रहा। मेले के दौरान स्वयंसेवकों ने दिन-रात सेवा भाव से कार्य करते हुए अपनों से बिछड़े यात्रियों को उनके परिजनों से मिलाने के साथ-साथ जरूरतमंद श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई।

खोया-पाया केंद्र के माध्यम से दिल्ली निवासी विजय सिंह को उनके परिजनों से सकुशल मिलवाया गया। वहीं 55 वर्षीय हरिया की गुमशुदा पत्नी ज्ञानबाई को खोजकर उनके पति से मिलाया गया। इसके अलावा संध्या को भी उनकी माता तुलसा से सुरक्षित मिलवाया गया।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों ने मेले के दौरान निःस्वार्थ सेवा, मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित सहायता का परिचय देते हुए लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। खोया-पाया केंद्र ने न केवल बिछड़े परिवारों को दोबारा मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि आपात परिस्थितियों में श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराकर मानव सेवा की मिसाल भी पेश की।