नकली ब्रांड पर बड़ी चोट

बहेड़ी में लैकोस्टे ब्रांड के नाम पर नकली जैकेट बनाने का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस और कंपनी प्रतिनिधि की संयुक्त कार्रवाई में एक कारखाने से 507 नकली जैकेट बरामद कर दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

नकली ब्रांड पर बड़ी चोट
HIGHLIGHTS:

➡️ बहेड़ी में लैकोस्टे नाम से चल रहा फर्जीवाड़ा उजागर
➡️ एम.एस. एसएस गारमेंट्स कारखाने पर छापा
➡️ 507 नकली जैकेट चार बोरों में बरामद
➡️ दो कारखाना संचालकों पर केस दर्ज
➡️ नकली ब्रांड कारोबारियों में हड़कंप

बहेड़ी में लैकोस्टे के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा उजागर, 507 नकली जैकेट बरामद


डेस्क/ जन माध्यम 
बहेड़ी। बरेली। बहेड़ीअंतरराष्ट्रीय ब्रांड लैकोस्टे के नाम पर नकली जैकेट तैयार कर बाजार में खपाने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि  एआर की सतर्कता और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बहेड़ी कस्बे के एक कारखाने से सैकड़ों नकली जैकेट बरामद की गईं। मामले में कारखाना संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार कपिल मोहन त्यागी, निवासी हार्टबीट सिटी, सेक्टर-107, नोएडा, जो लैकोस्टे कंपनी में एआर के पद पर कार्यरत हैं, को कंपनी के नाम से नकली कपड़े तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 13 दिसंबर को वह अपने सहयोगियों जुनैद और फैजान के साथ बहेड़ी थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।
पुलिस टीम को साथ लेकर जब कंपनी प्रतिनिधि मोहम्मदपुरg सुन्नीनगर स्थित अजहरी मस्जिद के पास एम,एस एसएस गारमेंट्स नामक कारखाने पर पहुंचे, तो वहां चौंकाने वाला नजारा सामने आया। कारखाने में लैकोस्टे कंपनी के नाम और लोगो लगी नकली जैकेट  हुडी बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही थीं। मौके से 507 नकली जैकेट, चार बोरों में भरी हुई, बरामद की गईं।
बरामद माल को कब्जे में लेकर थाने लाया गया, जहां कंपनी के एआर द्वारा लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कारखाना संचालक मोहम्मद सैफ और शकील अहमद के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63 व 65 तथा भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 349 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जाएगा कि नकली जैकेट की सप्लाई किन-किन जगहों पर की जा रही थी। इस कार्रवाई से नकली ब्रांड के कारोबार में लगे लोगों में खलबली मची हुई है।