जब उम्मीद ने नाम पा लिया

बहेड़ी यूथ करेज ट्रस्ट गरीबों, बीमारों और बेसहारा लोगों की मदद करते हुए समाज में आशा और सहारा बन रहा है।

जब उम्मीद ने नाम पा लिया
HIGHLIGHTS:

➡️ बहेड़ी यूथ करेज ट्रस्ट गरीबों और बेसहारों की मदद में सक्रिय
➡️ गांव-गांव और मोहल्लों में जरूरतमंदों की पहचान
➡️ निःशुल्क उपचार, भोजन, कंबल और वस्त्र वितरित
➡️ असहाय लोगों के चेहरों पर मुस्कान और नई आशा
➡️ समाजसेवी और जनता का सहयोग बढ़ा
➡️ अध्यक्ष अजीम इदरीसी ने मानव सेवा में सहभागिता की अपील
➡️ कई समाजसेवी और ट्रस्ट सदस्य सेवा कार्यक्रम में शामिल
➡️ ट्रस्ट ने क्षेत्र में उम्मीद और सहारा का संदेश फैलाया

जन माध्यम।
मुम्ताज अली। बहेड़ी (बरेली)।

क्षेत्र में बहेड़ी यूथ करेज ट्रस्ट निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की उम्मीद बनता जा रहा है। यह संस्था निःस्वार्थ भाव से समाज के उन लोगों तक पहुंच रही है, जिन्हें सबसे अधिक सहारे की आवश्यकता है। ट्रस्ट के कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों से गांव-गांव और मोहल्लों में पहुंचकर जरूरतमंदों की पहचान करते हैं और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराते हैं।

संस्था द्वारा मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा, बेसहारा लोगों को सहारा, भूखे व्यक्तियों को भोजन तथा ठंड से बचाव के लिए कंबल और वस्त्र वितरित किए जा रहे हैं। इन सेवाभावपूर्ण कार्यों से असहाय लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट रही है और उन्हें जीवन में नई आशा मिल रही है। बहेड़ी यूथ करेज ट्रस्ट की निष्ठा और समर्पण को देखकर क्षेत्र की जनता भी आगे आकर सहयोग कर रही है, जिससे संस्था का मनोबल और अधिक सशक्त हो रहा है। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीम इदरीसी ने समाज के सक्षम लोगों से आगे आने की अपील करते हुए कहा कि यदि सभी मिलकर प्रयास करें, तो कोई भी गरीब या मजबूर व्यक्ति खुद को अकेला नहीं समझेगा। उन्होंने लोगों से ट्रस्ट से जुड़कर मानव सेवा में सहभागी बनने का आह्वान किया।

सेवा कार्यक्रम में सैयद बिलाल अली, कासिम इदरीसी, फैज अजहरी, जाहिद रज़ा, साबिर अजहरी, रिहान इदरीसी, आदिल बरकाती, तौसीफ इदरीसी, वाजिद शेरी, आसिफ, फहीम सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।