बहेड़ी में अवैध खनन पर कार्रवाई
बहेड़ी में सुबह 4 बजे जॉइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर के नेतृत्व में अवैध खनन पर छापा, 1 ट्रॉली, 4 डल्लभ, 1 पिकअप सीज, माफिया में खलबली।
➡️ सुबह 4 बजे जॉइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने छापा मारा
➡️ उत्तराखंड-यूपी सीमा नारायण नगला में अवैध खनन पकड़ा
➡️ 1 ट्रॉली, 4 डल्लभ, 1 पिकअप सीज
➡️ खनन माफिया में हड़कंप, चेतावनी – कानून से ऊपर कोई नहीं
➡️ तहसीलदार भानु प्रताप सिंह टीम में शामिल
➡️ अभियान जारी, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस
जॉइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर के नेतृत्व में वाहन सीज
जन माध्यम
बहेड़ी, बरेली। अवैध खनन पर प्रशासन ने गुरुवार तड़के कड़ा कदम उठाते हुए बहेड़ी तहसील क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। जॉइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर के नेतृत्व में सुबह 4 से 7 बजे तक उत्तराखंड उत्तर प्रदेश सीमा के नारायण नगला क्षेत्र में छापेमारी की गई। लंबे समय से नदी किनारे हो रहे अवैध खनन की शिकायतों के बाद अचानक यह कार्रवाई की गई, जिससे खनन माफिया सकते में आ गया।
टीम ने मौके पर सक्रिय खनन गतिविधियों की गहन जांच करते हुए एक ट्रॉली, चार डल्लभ और एक पिकअप वाहन सीज कर खनन विभाग को विधिक कार्रवाई के लिए सौंप दिया। तीन घंटे तक चले इस अभियान में तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह और लेखपाल हिमांशु गौड़ भी मौजूद रहे। जॉइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने स्पष्ट कहा कि सीमा क्षेत्र में अवैध खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और आगामी दिनों में इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे। उनका संदेश खनन माफिया के लिए चेतावनी भरा था—“जो नियम तोड़ेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई ने स्थानीय लोगों में संतोष और प्रशासन में विश्वास पैदा किया। नदी किनारे लंबे समय से अवैध खनन की समस्या ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी थी। अधिकारियों का कहना है कि अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों के उल्लंघन की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। बहेड़ी क्षेत्र में यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध खनन रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह प्रशासन की तत्परता और कानून के प्रति स्पष्ट संदेश भी है—सिस्टम अब किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा।