चेकिंग में शातिर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

चेकिंग में शातिर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
HIGHLIGHTS:

रात में चेकिंग के दौरान आरोपी गिरफ्तार

अवैध 12 बोर तमंचा और कारतूस बरामद

आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज

पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया

जन माध्यम
बरेली।
रात की खामोशी में कानून की नजर जब सख्त हुई तो एक और अपराधी सलाखों के पीछे पहुंच गया। थाना बारादरी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम ने विकास भवन के पीछे देर रात चेकिंग के दौरान ईलू उर्फ सौरभ सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी खुर्रम गौटिया, थाना बारादरी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कम पढ़ा-लिखा है और पहले भी चोरी व मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। उसने स्वीकार किया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता था और घटना वाले दिन भी चोरी करने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस मामले में थाना बारादरी में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अखिलेश उपाध्याय, हेड कांस्टेबल बलवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल जय कुमार और कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार शामिल रहे।