बरेली: समस्याओं के अंबार पर बिफरे किसान, भाकियू लोकशक्ति ने कलेक्ट्रेट में भरी हुंकार

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने बिजली कटौती, आवारा पशु और खाद-बीज की समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

बरेली: समस्याओं के अंबार पर बिफरे किसान, भाकियू लोकशक्ति ने कलेक्ट्रेट में भरी हुंकार
समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारी और किसान।
HIGHLIGHTS:

लाल फाटक के पास खतरनाक पेड़ हटाने और बिजली कटौती रोकने की मांग।

खाद-बीज की कमी और आवारा पशुओं से फसलों के नुकसान पर जताया रोष।

बरेली। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह फौजी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने बिजली कटौती, खाद-बीज की किल्लत और आवारा पशुओं जैसी ज्वलंत समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में लाल फाटक के पास खतरनाक पेड़ को हटाने, स्मार्ट मीटरों को बंद करने और सेंथल रोड जादोपुर में अवैध अतिक्रमण हटाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो किसान उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।