बरेली में फिर चलेगा बुलडोज़र: मौलाना तौकीर के नजदीकी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी
मौलाना तौकीर रज़ा के नजदीकी सैफ अली खान के सैलानी बारातघर-मैरिज हॉल पर आज बुलडोजर चलाएगा BDA, भारी पुलिस बल तैनात।
➡️ मौलाना तौकीर रज़ा के करीबी पर बुलडोजर
➡️ सैलानी में सैफ अली खान का बारातघर जमींदोज
➡️ BDA की सबसे बड़ी कार्रवाई आज
➡️ दो थानों की पुलिस फोर्स तैनात
➡️ इलाके में नाकेबंदी, लोग घरों में कैद
➡️ अवैध निर्माण पर सख्त एक्शन
सैय्यद शाहाबुद्दीन/ जन माध्यम
बरेली। जिले में एक बार फिर से मौलाना तौकीर से जुड़े लोगों पर प्रशासन की सख़्ती बढ़ गई है। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) आज एक साथ तीन स्थानों पर अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। इसी को देखते हुए सुबह-सुबह दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई है।
सबसे अहम कार्रवाई थाना बारादरी क्षेत्र में की जाएगी, जहाँ मौलाना तौकीर के करीबी माने जाने वाले सरफराज वली खां और राशिद खां के बारात घरों पर बुलडोज़र चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह बारात घर बारादरी क्षेत्र के सैलानी इलाके में स्थित हैं।
इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है, वहीं कई गलियों में नाकेबंदी कर दी गई है जिससे लोग घरों में ही सीमित हो गए हैं।
प्रशासन के मुताबिक, संबंधित निर्माण विकास प्राधिकरण के नियमों के विरुद्ध बनाए गए हैं और नोटिस के बावजूद स्थिति नहीं सुधारी गई, इसलिए आज बड़े एक्शन की कार्यवाही शुरू की जा रही है।
शहर में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएँ तेज हैं और प्रशासन की सख़्ती को लेकर माहौल सतर्क है।