कांग्रेस बैठक में सरकार पर तीखे हमले और चुनावी रणनीति पर जोर
बरेली में जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक में नेताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की।
जिला और महानगर कांग्रेस की संयुक्त बैठक आयोजित
नेताओं ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई
बैठक के अंत में दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजलि
हसीन दानिश। जन माध्यम
बरेली। चुनावी माहौल की आहट के बीच राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और बैठकों में अब मुद्दों के साथ रणनीतियों की धार भी साफ नजर आने लगी है।
जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने की, जबकि संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता को सरकार की नीतियों और वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार मूल मुद्दों से ध्यान हटाकर जनता को अन्य विषयों में उलझाए रखने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के नाम पर राजनीति की जा रही है, जबकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार विफल रही है।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान न देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है, महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने भी सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
बैठक के अंत में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसीन किदवई, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और सह प्रभारी तौकीर आलम के पिता मंजूर अली के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में के बी त्रिपाठी, पंडित राज शर्मा, विनोद कुमार, पूनम दीप सिंह, तीरथ मधुकर, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, महेंद्र पाल गंगवार, प्रवीण उपाध्याय, मुदित प्रताप सिंह, सुरेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, सरताज हुसैन, शाकिर सक्लेनी, संजीव अग्रवाल, सफदर अली बुखारी, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद जकी, रमेश श्रीवास्तव, सतीश चंद्र, ऐयाज खान, सुखविंदर सिंह, तबस्सुम खान, निशा खान, शबनम मलिक, इकबाल रजा, अमित कश्यप, गुड्डू खान, रऊफ अहमद, सद्दाम, फरीन खान, जीशान अफरीदी, अर्चना शर्मा, जितेंद्र बाबू, आशीष रुस्तम, पीयूष मस्सी, प्रदीप जायसवाल, मोबिन कुरैशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।