कैनविज कंपनी की ठगी का नया खुलासा

बरेली: कैनविज कंपनी ने 5% मासिक ब्याज का लालच देकर पूर्व CRPF जवान से लाखों ठगे, ओंकारनाथ की FIR के बाद कन्हैया गुलाटी पर मुकदमा।

कैनविज कंपनी की ठगी का नया खुलासा
HIGHLIGHTS:

➡️ पूर्व CRPF जवान ओंकारनाथ ने कैनविज कंपनी पर ठगी की FIR दर्ज की
➡️ 20 महीने 5% मासिक, 22वें महीने मूलधन का झांसा
➡️ शुरू में पेमेंट, फिर सॉफ्टवेयर अपडेट बहाना, फोन बंद
➡️ मालिक कन्हैया गुलाटी, प्रमोद परिहार, आशीष महाजन आरोपी
➡️ 60-70 लोग ठगे गए, कई ने लोन लेकर निवेश किया
➡️ SSP अनुराग आर्य के निर्देश पर तुरंत मुकदमा दर्ज

पूर्व सीआरपीएफ जवान की एफआईआर ने खोला बड़ा फर्जीवाड़ा, मालिक कन्हैया गुलाटी पर बढ़ी कानूनी शिकंजे की आंच

जन माध्यम 
बरेली।
चमकदार सेमिनार, मोटे मुनाफे के दावे और भरोसे के नाम पर किए गए एग्रीमेंट कैनविज कंपनी का यह झांसा एक बार फिर सामने आ गया है। दिल्ली के पूर्व सीआरपीएफ जवान ओंकारनाथ ने कंपनी के एमडी कन्हैया गुलाटी, फाउंडर सदस्य प्रमोद सिंह परिहार और डायरेक्टर आशीष महाजन के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ओंकारनाथ ने बताया कि उन्हें तालकटोरा स्टेडियम में बुलाकर 20 महीने तक 5% मासिक ब्याज और 22वें महीने में मूलधन वापसी का वादा किया गया। चेक और स्टाम्प पेपर पर एग्रीमेंट की बात कहकर भरोसा जीता गया। शुरूआत में कुछ भुगतान किए गए, लेकिन जल्द ही कंपनी ने सॉफ्टवेयर और सिस्टम अपडेट का हवाला देकर पैसे रोक दिए और फोन उठाना भी बंद कर दिया। उनके मुताबिक 60 70 लोग इस स्कीम के शिकार हुए हैं कई ने लोन लेकर निवेश किया और अब आर्थिक संकट में हैं। शिकायत के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए। कन्हैया गुलाटी का नाम पहले भी बरेली, उधमसिंहनगर, नैनीताल समेत कई जिलों में ठगी मामलों में सामने आ चुका है। पुलिस जांच में कंपनी के खातों में संदिग्ध लेनदेन और ट्रांजैक्शन ट्रेल छिपाने की कोशिशें भी पाई गई हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए और पीड़ित सामने आ सकते हैं, पुलिस ने कंपनी की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है।