किला पुलिस ने किए तीन चोर गिरफ़्त
बरेली किला पुलिस ने 3 वाहन चोर पकड़े, 5 चोरी की बाइक, 2 स्कूटी, 2 तमंचे, कारतूस और लक्ष्मी-गणेश मूर्ति बरामद, कई केस सॉल्व।
➡️ किला पुलिस ने पकड़े 3 शातिर वाहन चोर
➡️ 5 चोरी की बाइक, 2 स्कूटी बरामद
➡️ 2 तमंचे, 3 जिंदा कारतूस, 3000 रुपये
➡️ लक्ष्मी-गणेश की चोरी की मूर्ति भी मिली
➡️ एएसपी सोनाली मिश्रा की सतर्कता से कामयाबी
➡️ अपराधियों के हौसले पस्त, जनता में भरोसा बढ़ा
पांच बाइक, दो स्कूटी, दो तमंचे और लक्ष्मी गणेश की चोरी की मूर्ति बरामद
क्रासर
एसएसपी के सख़्त अभियान ने अपराधियों के हौसले पस्त किए, शहर में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा,
चोरी की वारदातों पर किला पुलिस की तेज़ रफ़्तार, अपराधियों पर कसा शिकंजा,
संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफ़ाश, जनता में एतमाद और राहत का माहौल,
जन माध्यम
बरेली। जिले में कानून–व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एसएसपी के सख़्त निर्देशों और एएसपी सिटी सेकंड सोनाली मिश्रा की सतर्क निगरानी का असर एक बार फिर साफ दिखाई दिया। थाना किला पुलिस ने एक अहम कामयाबी हासिल करते हुए तीन ऐसे शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया, जिनकी वजह से शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही थीं।
गश्त के दौरान पुलिस टीम को गंगा मंदिर के पास संदिग्ध तीन युवक दिखाई दिए। एहतियातन रोका गया, तो उनकी असलियत सामने आ गई। इनके नाम संगम गुप्ता उर्फ सिंघम, संजीव सिंह और सचिन सिंह ठाकुर बताए गए। तलाशी में 5 चोरी की बाइक, 2 स्कूटी, 2 तमंचे, 3 जिंदा कारतूस, 3000 रुपये नकद और एक लक्ष्मी गणेश की मूर्ति बरामद हुई जो 1 नवंबर को मणिनाथ क्षेत्र में की गई चोरी का माल था।
एएसपी सिटी सेकंड सोनाली मिश्रा ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से शहर में सक्रिय था और कई थानों में दर्ज वारदातों में शामिल रहा है। उन्होंने कहा,पुलिस की मुस्तैदी और लगातार निगरानी का ही नतीजा है कि ऐसे संगठित अपराधी अब क़ानून के शिकंजे में आ रहे हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे रात के अंधेरे में सुनसान जगहों पर खड़ी मोटरसाइकिलें चोरी करते थे, नंबर प्लेट हटाकर पहचान मिटाते और मौका मिलते ही बेच देते थे।किला पुलिस की इस कामयाबी ने साबित कर दिया कि अपराधियों पर अब शिकंजा और भी सख़्त होगा। एसएसपी की ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी और एएसपी सिटी सेकंड सोनाली मिश्रा की पैनी निगाहों से शहर में बढ़ रहा यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि अपराध कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून से बच पाना नामुमकिन है।