जॉर्जिया में पहाड़ी से गिरकर बरेली के MBBS छात्र सफवान की दर्दनाक मौत, शव लाने में देरी
बरेली के रिछा निवासी MBBS फाइनल ईयर छात्र सफवान की जॉर्जिया में पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार शव लाने की दस्तावेजी प्रक्रिया में फंसा।
➡️ बरेली के रिछा निवासी सफवान (MBBS फाइनल ईयर) की जॉर्जिया में मौत
➡️ पहाड़ी से गिरने से हुआ हादसा
➡️ भारतीय दूतावास ने परिवार को दी सूचना
➡️ शव भारत लाने में दस्तावेजी देरी, परिवार सदमे में
➡️ मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल
➡️ प्रशासन और केंद्र से जल्द शव लाने की गुहार
हसीन दानिश/ जन माध्यम
बरेली। बरेली के रिछा क्षेत्र के रहने वाले MBBS के अंतिम वर्ष के छात्र सफवान की जॉर्जिया में दर्दनाक मौत हो गई। परिवार को भारतीय दूतावास से मिली सूचना के अनुसार, सफवान की मौत पहाड़ी से गिरने के कारण हुई है। वे जॉर्जिया के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे।
सफवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां-बाप, भाई-बहन समेत पूरे परिवार के सदस्य सदमे में हैं। पड़ोसियों और रिश्तेदारों का घर पर तांता लगा हुआ है। परिजनों ने बताया कि सफवान पढ़ाई में होशियार थे और परिवार की उम्मीद थे। वे जल्द ही डॉक्टर बनकर लौटने वाले थे। अब उनका शव भारत लाकर दफनाने की तैयारी है, लेकिन शव लाने की प्रक्रिया में दूतावास और जॉर्जिया प्रशासन के दस्तावेज़ों में देरी हो रही है। परिवार ने प्रशासन और केंद्र सरकार से जल्द मदद की गुहार लगाई है। मौके पर पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी परिवार को सांत्वना दे रहे हैं और शव शीघ्र भारत लाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दे रहे हैं।