बरेली में श्री राम कथा का पांचवां दिन, नारद मुनि व तारकासुर प्रसंग से भावुक हुए श्रद्धालु

श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन बरेली में श्री राम कथा के पांचवें दिन नारद मुनि प्रसंग और तारकासुर संहार की कथा सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

बरेली में श्री राम कथा का पांचवां दिन, नारद मुनि व तारकासुर प्रसंग से भावुक हुए श्रद्धालु
HIGHLIGHTS:

➡️ श्री राम कथा का पांचवां दिन भक्ति से सराबोर
➡️ नारद मुनि की भक्ति व वैराग्य की प्रेरक कथा
➡️ तारकासुर वध प्रसंग से भावुक हुए श्रद्धालु
➡️ 3 फरवरी तक प्रतिदिन जारी रहेगी कथा

हसीन दानिश । जन माध्यम

बरेली। श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन में चल रही श्री राम कथा के पांचवें दिन स्वामी डॉ. उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने नारद मुनि की भक्ति, तप और वैराग्य की कथा सुनाई। उन्होंने मनु महाराज के वनगमन का उदाहरण देकर ज्ञान-भक्ति के संगम पर प्रकाश डाला।  

भगवान कार्तिकेय द्वारा तारकासुर वध की गाथा सुनकर श्रोतागण भावविभोर हो उठे। महाराज जी ने कहा कि यह प्रसंग बुराई पर अच्छाई की विजय और अधर्म के नाश का प्रतीक है, जो आत्मज्ञान, संयम और भक्ति का मार्ग दिखाता है।  

कथा डिवाइन श्री राम इंटरनेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट, हरिद्वार के तत्वावधान में शाश्वतम् फाउंडेशन द्वारा आयोजित है। आज के यजमान प्रदीप सिंह चौहान रहे।  

कार्यक्रम में पूजा सेवा संस्थान, रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ, आर्ट एरेना और श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति का सहयोग मिल रहा है। श्री राम कथा 28 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन जारी रहेगी।