सपा सांसद कुंवरानी रुचि वीरा ने किया चौधरी ट्रेडर्स शोरूम का उद्घाटन, सस्ते दामों पर मिलेंगे ब्रांडेड अप्लायंसेज

बिजनौर में सपा सांसद कुंवरानी रुचि वीरा ने चौधरी ट्रेडर्स शोरूम का उद्घाटन किया, जहां बाजार से कम दामों पर ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक व होम अप्लायंसेज मिलेंगे।

सपा सांसद कुंवरानी रुचि वीरा ने किया चौधरी ट्रेडर्स शोरूम का उद्घाटन, सस्ते दामों पर मिलेंगे ब्रांडेड अप्लायंसेज
HIGHLIGHTS:

➡️ सपा सांसद रुचि वीरा ने शोरूम का किया उद्घाटन
➡️ बाजार मूल्य से कम दामों पर ब्रांडेड उत्पाद
➡️ 1500 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक व होम अप्लायंसेज रेंज
➡️ स्थानीय रोजगार और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
➡️ व्यापारी व सपा नेता रहे कार्यक्रम में मौजूद

फहीम शेख/ जन माध्यम

मेरठ। बिजनौर शहर में इलेक्ट्रॉनिक और होम अप्लायंसेज के क्षेत्र में एक नया और भरोसेमंद विकल्प जुड़ गया है। समाजवादी पार्टी की सांसद कुंवरानी रुचि वीरा ने शनिवार को विदुर कुटी रोड, बुखारा चुंगी स्थित चौधरी ट्रेडर्स के नए शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया। सांसद ने रिबन काटकर शोरूम का शुभारंभ किया और व्यवसाय की सफलता की कामना की।

इस अवसर पर शोरूम के मालिक आफाक चौधरी ने बताया कि चौधरी ट्रेडर्स में इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों की डेढ़ हजार से अधिक ब्रांडेड रेंज उपलब्ध है। उन्होंने दावा किया कि यहां हग्गीज सहित कई नामचीन ब्रांड्स के उत्पाद ऑफलाइन और ऑनलाइन बाजार मूल्य से भी कम दामों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। शोरूम का उद्देश्य ग्राहकों को “अनस्टॉपेबल वैल्यू, अनबीटेबल प्राइस” के तहत गुणवत्तापूर्ण उत्पाद किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद कुंवरानी रुचि वीरा ने कहा कि ऐसे नए व्यवसाय न केवल उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प प्रदान करते हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ाते हैं। इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलती है और युवाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है।

कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारी, गणमान्य नागरिक और समाजवादी पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। इनमें सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, खुशनूद खां, डॉ. शाहबाज़ उमरी, अय्यूब अहमद, आरिफ, जावेद अहमद, महताब अहमद, नसीबुर्रहमान, इरशाद, इरशाद अहमद, जावेद उर्फ बब्बू, अरशद शमीम, इरफान उर्फ टीपू और मोहसिन एडवोकेट सहित अनेक लोग शामिल रहे।
चौधरी ट्रेडर्स के शुभारंभ से बिजनौरवासियों को इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी के लिए एक नया, भरोसेमंद और किफायती केंद्र मिल गया है।