भाजपा सरकार दलित व पिछड़े वर्ग विरोधी है: राजपाल कश्यप

भाजपा सरकार दलित व पिछड़े वर्ग विरोधी है: राजपाल कश्यप
HIGHLIGHTS:

1. भाजपा सरकार में आरक्षण पर हमला, नौकरियों पर रोक : डॉ. राजपाल कश्यप

बरेली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दलित व पिछड़े वर्ग विरोधी है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण आगरा के दलित सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर क्षत्रिय समाज द्वारा दिनदहाड़े हमला किया जाना है। इससे सरकार की मानसिकता का परिचय होता है। कश्यप रविवार को यहां नेहरू युवा केन्द्र पर आयोजित कश्यप व्यापारी सम्मेलन में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पीडीए और कश्यप समाज के लोग व्यापार भी करेंगे। क्योंकि भाजपा सरकार आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रही है। ताकि दलित व पिछड़े वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरी न मिलें सकें। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में आरक्षण का प्रावधान किया है ताकि दलित व पिछड़े वर्ग के लोगों को सामाजिक न्याय मिल सके और इस समाज की आर्थिक उन्नति हो सकें। कश्यप ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सरकारी नौकरी पर अघोषित प्रतिबंध लगा रखा है। सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के जरिए सभी पदों पर भर्ती कर रही है।

उन्होंने कहा कि पीडीए और कश्यप समाज एकजुट होकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। सम्मेलन में कश्यप समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन का आयोजन कश्यप समाज सेवा समिति ने किया। सम्मेलन में पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, अशोक यादव, राजीव कश्यप, राजवीर कश्यप, शिवम सागर, नीतू कश्यप, वीरपाल कश्यप समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।