बरेली क्लब एजीएम में ब्रिगेडियर मनीष कुकरेती निर्विरोध अध्यक्ष बने
बरेली क्लब लिमिटेड वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में ब्रिगेडियर मनीष कुकरेती निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए। वर्ष 2024 की वार्षिक आम बैठक खूबसूरत लॉन में आयोजित हुई। बैठक में रक्षा समुदाय और बरेली नागरिक वर्ग विशिष्ट सदस्यों ने भाग लिया।
बरेली। बरेली क्लब लिमिटेड वार्षिक आम बैठक (एजीएम) सोमवार दोपहर में हुई। जिसमें ब्रिगेडियर मनीष कुकरेती निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए। वर्ष 2024 की वार्षिक आम बैठक खूबसूरत लॉन में आयोजित हुई। बैठक में रक्षा समुदाय और बरेली नागरिक वर्ग विशिष्ट सदस्यों ने भाग लिया।
क्लब अध्यक्ष ब्रिगेडियर मनीष कुकरेती, सेना मेडल वार कार्यक्रम अध्यक्ष रहे। संचालन मानद सचिव कर्नल कपिल शर्मा (सेवानिवृत्त) ने किया। बैठक क्लब की समृद्ध परंपराओं और गतिशीलता का प्रतीक बताया। लेकिन चुनावी प्रक्रिया में लोकतांत्रिक व्यवस्था दूर-दूर तक नहीं दिखी।
मानद सचिव कर्नल कपिल शर्मा (सेवानिवृत्त) ने बैठक शुरु कराई। इस मौके पर ब्रिगेडियर कुकरेती ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर 2024 में क्लब में जोड़ी गई नई सुविधाओं संबंधी जानकारी दी।
रिपोर्ट में बताया गया कि बैडमिंटन, स्क्वैश और टेनिस कोर्ट जैसे खेल सुविधाओं का आधुनिकीकरण किया गया। पार्टी लाउंज, गज़ीबो और क्लाउड नाइन जैसे नए स्थान जोड़े गए ताकि सदस्यों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। बार, नेक्टर बार लाउंज और मुख्य लाउंज क्षेत्र को आधुनिक थीम के साथ नवीनीकृत किया गया, जबकि गेस्ट हाउस को भी आधुनिक मानकों के अनुसार उन्नत किया गया। अध्यक्ष और सचिव द्वारा लीगेसी लाउंज का उद्घाटन किया गया, जो क्लब की समृद्ध विरासत का प्रतीक है।
नव-नियुक्त निदेशक मंडल का परिचय दिया गया, जिसमें अध्यक्ष ब्रिगेडियर मनीष कुकरेती साथ रक्षा निदेशक और नागरिक निदेशक शामिल थे। नागरिक निदेशक टीम नेतृत्व राजा चावला ने किया। जिनके साथ अनंत बीर सिंह, सौरभ मेहरोत्रा, राजेश अग्रवाल, मनीष सहगल और टोनी कपूर जैसे अन्य निदेशक थे। सभी निर्विरोध चयन हुआ। बैठक में वर्ष 2024 में दिवंगत सदस्यों और विशेष रूप से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने को दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में क्लब की सुविधाओं के विकास के लिए विशेष प्रस्ताव पारित किए गए। अध्यक्ष ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि क्लब आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा। मानद सचिव ने क्लब की वित्तीय स्थिति और आगामी परियोजनाओं की जानकारी दी, जिन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा। सदस्यों ने हाई टी और लंच का आनंद लिया। 1887 में स्थापित बरेली क्लब लिमिटेड अपनी परंपराओं और आधुनिकता संतुलन साथ देश के बेहतरीन क्लबों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है।