गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सजा मुख्य दीवान

गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बिशप मॉडल इंटर कॉलेज में संगत ने गुरु गोविंद सिंह जी के उपदेशों और कीर्तन का आनंद लेते हुए लंगर भी छका। कड़ाके की ठंड भी संगत को प्रकाश पर्व में आने से रोक नहीं सकी।

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सजा मुख्य दीवान

बरेली। सेंट्रल गुरु पूरब कमेटी की तरफ से आयोजित गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बिशप मॉडल इंटर कॉलेज में संगत ने गुरु गोविंद सिंह जी के उपदेशों और कीर्तन का आनंद लेते हुए लंगर भी छका। कड़ाके की ठंड भी संगत को प्रकाश पर्व में आने से रोक नहीं सकी। मुख्य दीवान में आनंदपुर से आए प्रिंसिपल चरणजीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।

उन्होंने आह्वान किया कि आज की युवा पीढ़ी को गुरुओं के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया जाए। अमृतसर से आए रागी जत्थेदार जबर सिंह तोड़ ने कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष महापौर डॉ. उमेश गौतम, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पंजाब एंड सिंध बैंक के चीफ मैनेजर हिंदू युवा वाहिनी के सिद्धराज सिंह, भाजपा नेता अधीर सक्सेना, सपा नेता राजेश अग्रवाल, डॉ. विनोद पागरानी, अतुल कपूर, विशाल मेहरोत्रा सहित हजारों की संख्या में आई संगत ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। पंडाल में ही बच्चों द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर आधारित कलाकृतियां भी प्रदर्शित की गईं। लगभग ढाई सौ बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

हरप्रीत सिंह खालसा, डॉ. महेंद्र सिंह बासु, मनमोहन सिंह बक्शी, दलबीर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, ज्ञानी काला सिंह, परमजीत सिंह ओबेरॉय सहित शहर के सभी गुरुद्वारों के प्रधान और सचिव भी मौजूद रहे।