भारी बारिश के बावजूद गांव ढकोली में गूंजा मनरेगा बचाओ का नारा
कांग्रेस की चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, मजदूरों ने मनरेगा बचाने की भरी हुंकार
➡️ भारी बारिश के बावजूद ढकोली गांव में कांग्रेस की चौपाल
➡️ मनरेगा मजदूरों और ग्रामीणों की भारी भागीदारी
➡️ मोदी सरकार पर मनरेगा कमजोर करने का आरोप
➡️ राहुल गांधी के मनरेगा बचाओ अभियान को समर्थन
आस मुहम्मद । जन माध्यम
बुलंदशहर। शुक्रवार को भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस पार्टी की मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत अगौता ब्लॉक के गांव ढकोली में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों और मनरेगा मजदूरों की भारी भागीदारी देखने को मिली। बारिश की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में मजदूरों और ग्रामीणों ने चौपाल में पहुंचकर मनरेगा को बचाने की हुंकार भरी।
चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर मनरेगा को कमजोर कर मजदूरों के अधिकार छीनने का आरोप लगाया और नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ अभियान का पुरजोर समर्थन किया। चौपाल की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने की।
चौपाल को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि कांग्रेस ने गांव के गरीबों और मजदूरों के उत्थान के लिए मनरेगा कानून बनाया था, जिससे मजदूरों को सम्मान के साथ रोजगार की गारंटी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने ग्राम पंचायतों के अधिकार खत्म कर मजदूरों के शोषण का रास्ता साफ कर दिया है। अच्छे दिनों का सपना दिखाकर भाजपा ने आम आदमी को ठगने का काम किया है।
प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम कांग्रेस का मजदूरों और गांव के गरीबों को बचाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि सरकार को मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ानी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय योजना को खत्म करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। राज्यों पर 40 प्रतिशत का वित्तीय बोझ डालना भी इसी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर 15-15 लाख देने का वादा किया गया था, वहीं अब मजदूरों की मजदूरी तक छीनी जा रही है। मोदी सरकार चंद पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने बारिश के बावजूद चौपाल में पहुंचे सभी ग्रामीणों और मजदूरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सुख-दुख में हमेशा जनता के साथ खड़ी रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि गरीबों, मजदूरों और आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस हर स्तर पर पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।
चौपाल को पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, शिवराम बाल्मिकी, लुकमान चौहान, नईम मंसूरी, भजनलाल, किशन चौधरी एवं युधिष्ठिर शर्मा, हाफिज जीशान ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, लुकमान चौहान, हाफिज जीशान, साजिद गाजी, नईम मंसूरी, आशु कुरैशी, भजनलाल, साजिद चौधरी, डॉ इरफान, पूजा शर्मा, राकेश भाटी, प्रज्ञा गौड़, विकास शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, डॉ शमशाद, चंद्र प्रकाश, मेघराज शर्मा, दीपक शर्मा, सगीर अहमद, नरेश बाल्मिकी, चंद्रपाल सिंह, मुबीन खान, मौजूद, रमजान, सुभाष शर्मा, शमीम आलम, राहुल गोविल आदि मौजूद रहे।