डीएम ने चुनाव तैयारियों की सख़्त समीक्षा
डीएम ने बरेली–मुरादाबाद खंड शिक्षक और पंचायत चुनाव की तैयारी की सख़्त समीक्षा, बीएलओ को प्रतिदिन 100 फार्म फीडिंग के निर्देश।
➡️ स्थान: कलेक्ट्रेट सभागार, बरेली
➡️ समीक्षा: शिक्षक व पंचायत निर्वाचन की तैयारियों की सख़्त समीक्षा
➡️ निर्देश: बीएलओ को प्रतिदिन कम से कम 100 फार्म जमा और ऑनलाइन फीडिंग अनिवार्य
➡️ समय सीमा: केवल 15 दिन शेष, सभी लक्ष्यों का समय पर पूरा होना अनिवार्य
➡️ तकनीकी सहायता: बीएलओ ऐप डाउनलोड कर उसका प्रयोग सीखें
➡️ उपस्थित अधिकारी: अपर जिलाधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी एईआरओ, ईआरओ, तहसीलदार
शिक्षक व पंचायत निर्वाचन के फार्मों की तेज़ फीडिंग के निर्देश, बीएलओ को प्रतिदिन 100 फार्म अनिवार्य
जन माध्यम
बरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026, बरेली–मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन तथा पंचायत निर्वाचन की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि चुनावी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने बरेली–मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्राप्त सभी फार्मों की शीघ्र फीडिंग कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पंचायत निर्वाचक नामावली से जुड़े डाटा, जो उप जिलाअधिकारी,एईआरओ लॉगिन पर उपलब्ध है, उस पर नियमों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
डीएम ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत एम्युरेशन फार्म का वितरण आज तक शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि कल से सभी फार्मों की ऑनलाइन फीडिंग शुरू की जाए। इसके लिए प्रत्येक बीएलओ को प्रतिदिन कम से कम 100 भरे हुए फार्म जमा कराने होंगे और उनकी उसी दिन ऑनलाइन एंट्री भी सुनिश्चित की जाए। धीमी कार्यशैली वाले बीएलओ से कारण पूछा जाएगा और यदि किसी को कोई समस्या है तो उसे तुरंत दूर किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि अब केवल 15 दिन का समय शेष है, इसलिए सभी सुपरवाइजर और बीएलओ को अधिक सक्रिय रहकर लक्ष्यों को समय पर पूरा करना होगा। डीएम ने सभी को निर्देश दिए कि वे बीएलओ ऐप डाउनलोड कर उसका प्रयोग करना सीखें, ताकि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को तकनीकी सहायता की आवश्यकता हो तो तुरंत मदद दी जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, सभी ईआरओ,एईआरओ, तहसीलदार तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।