यूपी सरकार के आठ साल पूरे होने पर उद्यमी और इन्वेस्टर हुए सम्मानित
1. तीन दिवसीय समारोह में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिए नियुक्ति पत्र
बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष में तीन दिवसीय समारोह स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिले भर में 41 स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पशुधन एवं दुग्ध विकास और राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को उद्यमियों और इन्वेस्टर्स को जहां सम्मानित किया। वही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी दिए। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को बताते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा, सड़क और विद्युत आपूर्ति के कारण ही प्रदेश के साथ ही साथ बरेली में भी उद्योगों की स्थापना की जा रही है।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि अब प्रदेश में 16 एयरपोर्ट काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया उद्योग और कृषि के लिए यह स्वर्णिम युग है। समारोह के अंतिम दिन उन्होंने सर्वाधिक जीएसटी देने वाली फर्म मैo वृंदावन बेवरेज के दीपक भूटानी, लक्ष्मी एग्रो इंडिया के अरुण गुप्ता, कोरल मोटर्स के अजय अग्रवाल को प्रमाण पत्र दिए गए। उद्योग जगत के लघु उद्योग भारती के संभागीय अध्यक्ष एसके सिंह, औद्योगिक क्षेत्र भोजीपुरा के अध्यक्ष अजय शुक्ला, सीबीगंज के राजेश गुप्ता, सेंट्रल यू पी चैंबर ऑफ कॉमर्स के राजीव सिंघल, आई आई ए अध्यक्ष मयूर धीरबानी, लघु उद्योग भारती के उन्मुक्त संभव शील, और दिनेश गोयल को सम्मानित किया गया।
विभिन्न परियोजनाओं के इन्वेस्टर आदित्य मूर्ति, फ्यूचर विश्वविद्यालय के मुकेश कुमार गुप्ता, नंदी बिल टेक के भावेश अग्रवाल, कार्बन सर्कल के आशुतोष सिन्हा, यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय के डॉ. उमेश गौतम के प्रतिनिधि, प्रकाश लधानी , इंफोहोम के जयदीप लुनियाल, कृषि डिस्क के धर्मेंद्र कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसपी सिटी मानुष पारीक, भाजपा आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, एसके सिंह सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।