पूर्णागिरि मेले के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात, जानें समय सारिणी
1. श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी राहत
बरेली। पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने दो जोड़ी मेला विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 19 मार्च से 30 जून तक प्रतिदिन चलेंगी। जिससे मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। 05308 बरेली-टनकपुर मेला विशेष ट्रेन बरेली जंक्शन से रात 2:05 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सुबह 5:45 बजे टनकपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में 05307 टनकपुर-बरेली मेला विशेष ट्रेन रोज रात 9:20 बजे टनकपुर से रवाना होकर रात 12:55 बजे बरेली पहुंचेगी।
पीलीभीत-टनकपुर मेला विशेष ट्रेन
05309 पीलीभीत-टनकपुर मेला विशेष ट्रेन पीलीभीत से रात 9:10 बजे रवाना होगी और 10:40 बजे टनकपुर पहुंचेगी। वापसी में 05310 टनकपुर-पीलीभीत मेला विशेष ट्रेन रात 11:45 बजे टनकपुर से चलेगी और रात 1:15 बजे पीलीभीत पहुंचेगी।
कासगंज-टनकपुर मेला विशेष ट्रेन
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16 मार्च से कासगंज-टनकपुर मेला विशेष ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है जो 30 जून तक प्रतिदिन चलेगी। 05451 कासगंज-टनकपुर मेला विशेष ट्रेन सुबह 5:00 बजे कासगंज से चलेगी और दोपहर 12:00 बजे टनकपुर पहुंचेगी। 05452 टनकपुर-कासगंज मेला विशेष ट्रेन दोपहर 1:40 बजे टनकपुर से रवाना होकर रात 9:20 बजे कासगंज पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर स्टेशन पहुंचकर यात्रा सुनिश्चित करें।इन विशेष ट्रेनों के संचालन से श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी।