राधा टॉकीज में ‘हनुमान अंश’ मूवी का भव्य शुभारंभ
नवाबगंज के राधा टॉकीज में ‘हनुमान अंश’ मूवी का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में संघ और भाजपा से जुड़े पदाधिकारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
राधा टॉकीज में ‘हनुमान अंश’ मूवी के प्रदर्शन का शुभारंभ हुआ।
प्रांत संघचालक शशांक भाटिया ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में संघ, भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही।
जन माध्यम
बरेली सेंथल। विधानसभा क्षेत्र 121 नवाबगंज स्थित राधा टॉकीज में ‘हनुमान अंश’ मूवी के प्रदर्शन एवं शुभारंभ का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रज्ञा गंगवार, प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार एवं भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार की ओर से कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (ब्रज प्रांत) के प्रांत संघचालक शशांक भाटिया रहे। उन्होंने संयुक्त रूप से फीता काटकर मूवी के प्रदर्शन का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें नगर संघचालक विश्वामित्र कोहली, सहकारी ग्राम विकास बैंक के उपसभापति रविंद्र सिंह राठौर, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, पर्यावरण प्रमुख देवेश देवल, नगर सह-कार्यवाह डॉ. चोखेलाल, खंड संघचालक राकेश गंगवार, भदपुरा मंडल अध्यक्ष खेमकरन गंगवार, नगर अध्यक्ष केशव गुप्ता, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष शशि कपूर, मनोज शर्मा, विनोद गुप्ता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद दिवाकर सहित अन्य लोग शामिल रहे।
इसके अलावा महेंद्र गंगवार, एडवोकेट राजीव गंगवार, एडवोकेट उपेंद्र गंगवार, मंडल महामंत्री महिपाल गंगवार, प्रधान हरीश गंगवार, प्रधान द्वारिका प्रसाद गंगवार, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश गंगवार, अमित गंगवार, रजनीश गंगवार, गंगाराम गंगवार, श्यामसुंदर श्रीवास्तव, शिशुपाल गंगवार, गन्ना डायरेक्टर श्रीलाल बहादुर गंगवार, मंडल महामंत्री हरपाल मौर्या, गन्ना उपसभापति सर्वेश गंगवार, प्रभु दयाल, नगर महामंत्री प्रियंका गंगवार, मंडल उपाध्यक्ष यशोदा देवी, रश्मि गंगवार, दीक्षा शर्मा, लक्ष्मी गंगवार, प्रशंसा शर्मा और सभासद कविता शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और भक्तिमय माहौल में फिल्म के शुभारंभ का स्वागत किया।