स्वामित्व योजना के तहत 1362 ग्रामीणों को घरौनियों वितरित

स्वामित्व योजना के तहत 1362 ग्रामीणों को घरौनियों वितरित

बरेली। प्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने 1362 ग्रामीणों को घरौनियों दस्तावेज वितरित किए। समारोह शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीण को अपने घर देने का संकल्प है और इसके चलते देश भर के ग्रामीणों को घर दिए जा रहे हैं।

इसी योजना के चलते बरेली जिले के 1362 ग्रामीणों को भी उनके घर के दस्तावेज वितरित किए गये है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने वायदे के अनुरूप ग्रामीणों को घर उपलब्ध करा रही हैं और साथ ही उनको मालिकाना हक के दस्तावेज भी सौंप रही है। घरौनी दस्तावेज से ग्रामीणों अपने घर का स्वामित्व अधिकार सिद्ध कर सकेगा और साथ ही उससे बैंक से आसानी से ऋण भी मिलेगा।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि सिंह पटेल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, नवाबगंज विधायक डॉ एम पी आर्य, आंवला के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।