अंबेडकर परिनिर्माण दिवस पर छात्रों की भाषण प्रतियोगिता, विजेताओं ने बढ़ाया सम्मान

मीरगंज के दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अंबेडकर परिनिर्माण दिवस पर छात्रों ने प्रभावशाली भाषण दिए। प्रतियोगिता में अंश गंगवार और अभिषेक मिश्रा ने प्रथम-द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अंबेडकर परिनिर्माण दिवस पर छात्रों की भाषण प्रतियोगिता, विजेताओं ने बढ़ाया सम्मान
अंबेडकर परिनिर्माण दिवस पर छात्रों की भाषण प्रतियोगिता, विजेताओं ने बढ़ाया सम्मान
HIGHLIGHTS:

➡️ मीरगंज स्थित दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अंबेडकर परिनिर्माण दिवस कार्यक्रम।
➡️ छात्र-छात्राओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रभावशाली भाषण दिए।
➡️ अंश गंगवार और अभिषेक मिश्रा ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
➡️ जुबीन, इलमा खातून, समीक्षा तिवारी और काव्या कनक को तृतीय स्थान मिला।
➡️ प्रबंधक, निदेशक और प्रधानाचार्य ने अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला।

दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परौरा मीरगंज में हुआ कार्यक्रम।

कर्ण पाल सिंह/ जन माध्यम
बरेली। मीरगंंज के स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज शनिवार को भारत के संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर के परि निर्माण दिवस पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर सत्यवीर गंगवार ने  उसके बाद विद्यालय के निदेशक पंकज गंगवार ने और फिर प्रधानाचार्य आदेश पाल गंगवार ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया डॉ भीमराव अंबेडकर उस समय के महानायक दूरदर्शी और बहुत ही महान व्यक्ति थे जिन्होंने अपने संविधान में छोटे बड़े अमीर गरीब सबको स्थान दिया यह उनका बहुत बड़ा योगदान था यह देश की जनता के लिए मार्गदर्शन था।

भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने डॉक्टर अंबेडकर के जीवन और कार्यों पर बहुत ही प्रभावशाली भाषण दिया इसमें प्रथम द्वितीय स्थान पर अंश गंगवार, अभिषेक मिश्रा ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान कक्षा 11 की छात्रा जुबीन और कक्षा 12 की छात्रा इलमा खातून कक्षा 7 की छात्रा समीक्षा तिवारी काव्या कनक ने डॉक्टर अंबेडकर के आर्थिक विचारों पर अपने विचार प्रस्तुत किया। 

प्रधानाचार्य आदेश पाल गंगवार ने बताया डॉक्टर साहब संविधान निर्माता थे भारतीय समाज में सुधार के लिए समर्पित थे कॉलेज के निदेशक पंकज गंगवार ने बताया कि जब हम सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित होते हैं तो हमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का योगदान याद आता है। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर सत्यवीर गंगवार ने कहा बाबा साहब जनप्रिय नायक और महान व्यक्तित्व के धनी थे और उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की और अध्यापकों को प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए बधाई भी संजीव कुमार गंगवार रेवती नंदन यदुवंशी लाल बहादुर लक्ष्मण स्वरूप उमाशंकर गंगवार नंदकिशोर कमल गंगवार रूपल पाठक सुनीता गंगवार नीरज गंगवार अंजू देवेश गंगवार ओमेंद्र दिनेश संतोष सुनील शिशुपाल तोताराम आदि ने सहयोग किया अब कार्यक्रम का संचालन राजेश गंगवार ने किया।