मीरगंज: गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देने की मांग; गौ सेवकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
बरेली के मीरगंज में गौ सेवकों ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और गौ हत्या के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर रैली निकाली। तहसील मुख्यालय पर तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील परिसर पहुंची गौ सम्मान रैली।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
गौ हत्या के खिलाफ कठोर कानून बनाने की उठाई गई मांग।
करण पाल सिंह। जन माध्यम
मीरगंज।बरेली। क्षेत्र के गौ सेवकों ने सोमवार को गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने और गौवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। विभिन्न गांवों से आए गौ सेवकों ने नगर के प्रमुख मार्गों से एक जागरूकता रैली निकाली और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
रैली के बाद तहसील परिसर में एक संक्षिप्त सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौवंश का विशेष महत्व है, इसलिए इनका संरक्षण अनिवार्य है। इस दौरान गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।
कार्यक्रम के अंत में गौ सेवकों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से तीन मांगें रखी गईं:
-
गौ माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिया जाए।
-
गौ हत्या के खिलाफ देश में बेहद सख्त कानून बनाया जाए।
-
गौ हत्यारों के लिए कठोर सजा का प्रावधान हो।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से दिनेश गंगवार, सुशील शर्मा, शरद शर्मा, अरुण रस्तोगी, अवधेश रस्तोगी, सुनील चंद्रा, अंकित गंगवार, नितिन, विशाल शर्मा, दुर्गा प्रसाद सहित अन्य गौ सेवक शामिल रहे। इस दौरान स्थानीय पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद नजर आया और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।