मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत पर तिरंगा गैस एजेंसी पर भारी हंगामा, पार्षद ने लगाए 'मुर्दाबाद' के नारे
मेरठ के हापुड़ अड्डा स्थित तिरंगा गैस एजेंसी पर सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर पार्षद ने स्थानीय लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। एक महीने की बुकिंग के बाद भी गैस न मिलने पर जमकर नारेबाजी हुई।
हापुड़ अड्डा स्थित तिरंगा गैस एजेंसी पर पार्षद और जनता का प्रदर्शन।
आरोप: महीने भर की बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा रसोई गैस सिलेंडर।
मेरठ। हापुड़ अड्डा स्थित तिरंगा गैस एजेंसी पर गुरुवार को स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने जमकर हंगामा किया। पार्षद का आरोप है कि क्षेत्र की जनता रसोई गैस की भारी किल्लत से जूझ रही है, जबकि एजेंसी संचालक समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एक महीने पहले बुकिंग कराने के बावजूद सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है और एजेंसी कर्मचारी जनता से अभद्रता कर रहे हैं। हंगामे के दौरान "मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आपूर्ति सुचारू नहीं हुई और कालाबाजारी नहीं रुकी, तो जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) से शिकायत कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।