भीषण हादसा, डबल डेकर बस के खाई में लटककी, बाल-बाल बचे 50 यात्री
बरेली के सिधौली चौराहे पर दिल्ली जा रही डबल डेकर बस ट्रक-कार से टकराकर खाई में लटकी, 50 यात्रियों को खरोच तक नहीं आई।
➡️ डबल डेकर बस खाई में लटकी
➡️ ट्रक, कार, ट्रैक्टर ट्राली से जोरदार टक्कर
➡️ 50 से ज्यादा यात्री सवार थे
➡️ किसी को खरोच तक नहीं
➡️ सुबह 3 बजे सिधौली चौराहा मीरगंज
➡️ “जाको राखे साईयां, मार सके न कोय”
कर्ण पाल सिंह/ जन माध्यम
मीरगंज,बरेली। सिधौली चौराहा के पास सुबह 3 बजे बहुत भीषण सड़क हादसा हो गया बरेली से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस तेज रफ्तार में अनंत्रित होकर पहले ट्रक फिर कार उसके बाद खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर पर चढ़ गई जबकि ट्रक और कार खाई में जा गिरे टक्कर के बाद बस चालक भी नियंत्रण खो बैठा और बस खाई के किनारे जा लटकी लोगों का यह कहना है कि आखिर गलत दिशा में यह चौपइया वाहन खड़े क्या कर रहे थे जिससे इतनी बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बची जिससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई मिलकर यात्रियों को बाहर निकाला गया।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
मीरगंज कोतवाली पुलिस के अनुसार इतना भीषण सड़क हादसा होने के बाद भी किसी भी यात्री को खरोच तक नहीं आई।
यह तो वही बात हो गई कि
जिसको राखे साईया मार सके ना कोय।