मोदी के जन्मदिन पर कुतुब दानावली दरगाह पर चादर पेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हिंदुस्तानी पसमांदा मंच ने कुतुब दानावली सरकार के उर्स में चादर पेश कर देश की खुशहाली और अमन-चैन की दुआ की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कुतुब दानावली सरकार के उर्स में चादर पेश की गई।
देश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए विशेष दुआ की गई।
शारिक अब्बासी ने इसे गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का संदेश बताया।
जन माध्यम
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर हिंदुस्तानी पसमांदा मंच, बरेली के जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी के नेतृत्व में कुतुब दानावली सरकार के उर्स के मौके पर दरगाह पर चादर पेश की गई।
दरगाह के मुतव्वली अब्दुल वाजिद साहब ने चादर पेश कराई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और देश की तरक्की एवं खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। साथ ही देश में अमन-चैन, भाईचारे और आपसी सौहार्द कायम रहने की भी दुआ मांगी गई।
शारिक अब्बासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरगाह पर चादर पेश कर देश की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ करना गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे का संदेश है। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती और विकास के लिए सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को मिल-जुलकर आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मोहम्मद तारिक कुरैशी, गुलन खान, सह सचिव शानू, साजिद बेग, आलम कुरैशी, हसीब अंसारी, सैयद मिराज, मोहम्मद फरकान, शफाअतुल्लाह, मोहम्मद जुबैर आदि मौजूद रहे।