एक स्कूल में 25 साल पूरे करने वाली शिक्षिका रश्मि कंचन का हुआ सम्मान
ब्लॉक रिछा (दमखोदा) के कंपोजिट विद्यालय भैरपुरा में तैनात प्रधानाध्यापिका ने अपनी नौकरी के 25 साल एक ही विद्यालय में पूरे किए हैं
देवरनियां, बरेली। ब्लॉक रिछा (दमखोदा) के कंपोजिट विद्यालय भैरपुरा में तैनात प्रधानाध्यापिका ने अपनी नौकरी के 25 साल एक ही विद्यालय में पूरे किए हैं। शिक्षिका रश्मि कंचन की तैनाती दिसंबर 1999 को बतौर सहायक अध्यापिका के रूप में रिछा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भैरपुरा में हुई थी, उस समय उक्त विद्यालय की हालत काफी दयनीय थी, जर्जर बने स्कूल के एक कमरे में जुआरी बैठते थे। मगर, उन्होंने हिम्मत और हौसला नहीं हारी, बाद में यहीं जूनियर हाईस्कूल का निर्माण हुआ, जिसे बाद में मिलाकर कंपोजिट कर दिया गया और इसका संचालन प्रधानाध्यापिका रश्मि कंचन कर रही हैं।
25 साल बेदाग छवि के पूरे करने पर बरेली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य शिक्षक भी सम्मानित हुए।
शिक्षिका आशिका सचान, मोहम्मद आकिल, देवेश गंगवार, जेबा खान, ज्योति , नौसीन, एआरपी बलवीर सिंह, डॉ० देवकुमारी गंगवार, हरीश गंगवार, मोहम्मद फाहीम, उवैस खान, पत्रकार इकरार ने उन्हें बधाई दी है।
शिक्षिका रश्मि कंचन ने आभार जताते हुए कहा है, कि उनकी नौकरी के सिर्फ दो साल बचे हैं। इस बीच सभी का सहयोग मिला, अनेक उतार-चढाव देखे।