आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान, नव नियुक्तों को पत्र

सैंथल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। नव-नियुक्त कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान, नव नियुक्तों को पत्र
HIGHLIGHTS:

नवाबगंज तहसील सभागार में सम्मान व नियुक्ति पत्र वितरण समारोह हुआ।

नव-नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास में कार्यकत्रियों की भूमिका की सराहना हुई।

जन माध्यम
सैंथल।
तहसील नवाबगंज सभागार में अयोध्या धाम से आयोजित कार्यक्रम के क्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान तथा नव-नियुक्त कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एसडीएम सचिन यादव, तहसीलदार, विधायक डॉ. एमपी आर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार और जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार मौजूद रहे। क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

समारोह में पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और बाल विकास के क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। नव-नियुक्त कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य तथा प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े दायित्वों के माध्यम से समाज की बुनियाद मजबूत कर रही हैं। उनके सेवाभाव से बच्चों के बेहतर भविष्य को दिशा मिल रही है।