कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
सैंथल में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार ने हरिद्वार जल लेने जा रहे कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। राजघाट पर शिवभक्तों के लिए भोजन और विश्राम की निःशुल्क व्यवस्था की गई।
डॉ. आशुतोष गंगवार ने कांवड़ यात्रियों को पटका पहनाकर पुष्पवर्षा से किया विदा।
राजघाट पर शिवभक्तों के लिए निःशुल्क भोजन और विश्राम की व्यवस्था।
स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ किया यात्रा का शुभारंभ।
जन माध्यम
सैंथल। पवित्र सावन मास के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार ने ग्राम तुमड़िया और ग्राम हिमकरपुर चमरुआ से हरिद्वार जल लेने जा रहे शिवभक्तों का स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ यात्रियों को पटका पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर उनकी मंगलमय यात्रा के लिए रवाना किया।
कांवड़ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजघाट पर विशेष विश्राम स्थल की व्यवस्था की गई है। यहां हरिद्वार जाने और वहां से लौटने वाले शिवभक्तों के लिए विश्राम के साथ निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई है। यह व्यवस्था ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार की ओर से की गई है।
कार्यक्रम में भाजपा नेता अनुज कुमार गंगवार, देवेश देवल, मंडल अध्यक्ष राजीव गंगवार, पूर्व मंडल महामंत्री ओमप्रकाश गंगवार, हरि राठौर, रामगोपाल गंगवार, शिक्षक सौरभ कटियार, सोनू राठौर, प्रधान हरीश गंगवार और अमित गंगवार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया और शिवभक्तों की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।