सेंथल में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण छठी महोत्सव
बरेली के सेंथल में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
सेंथल में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद कढ़ी-चावल का भोग लगाया गया।
विभिन्न स्थानों पर हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
जन माध्यम
सेंथल, बरेली। नगर पंचायत सेंथल में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के प्रमुख मंदिरों और देवस्थलों पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के बाद भगवान श्रीकृष्ण को कढ़ी-चावल का भोग लगाया गया।
मोहल्ला चौधरी स्थित श्री शिव पार्वती मौर्य मंदिर तथा भगवान महर्षि कश्यप चौराहे पर विशाल प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। यहां आयोजित भंडारे में नगर के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों और सेवादारों ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं संभालीं।
महोत्सव के दौरान कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। नगरवासियों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।