सेथल में युवा अधिवक्ता मुमताज़ अहमद का जनहित अभियान

सेथल में युवा अधिवक्ता मुमताज़ अहमद द्वारा आयोजित नि:शुल्क बिजली बिल राहत योजना कैंप से उपभोक्ताओं को मूलधन पर छूट और ब्याज माफी की बड़ी राहत मिली।

सेथल में युवा अधिवक्ता मुमताज़ अहमद का जनहित अभियान
HIGHLIGHTS:

➡️ सेथल में बिजली बिल राहत योजना का नि:शुल्क कैंप
➡️ मूलधन पर 25% छूट, ब्याज व सरचार्ज पूरी तरह माफ
➡️ किसी भी लाभार्थी से नहीं लिया गया शुल्क
➡️ जनहित सेवा को बताया एकमात्र उद्देश्य
➡️ ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ी जागरूकता और सराहना

बिजली बिल राहत योजना कैंप से जनता को मिली बड़ी राहत

सरफराज़ खान/ जन माध्यम

सैंथल। युवा अधिवक्ता मुमताज़ अहमद एडवोकेट द्वारा लगातार जनहित में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। हाल ही में SIR कैंप के सफल आयोजन के बाद, अधिवक्ता मुमताज़ अहमद द्वारा बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत एक और नि:शुल्क जनसहायता कैंप का आयोजन किया गया।

इस कैंप के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं को मूलधन पर 25% की छूट, साथ ही ब्याज, सरचार्ज एवं टीडीएस पूर्ण रूप से माफ किए जाने की सुविधा प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि यह कैंप पूरी तरह नि:शुल्क रहा और किसी भी लाभार्थी से एक भी पैसा नहीं लिया गया।

अधिवक्ता मुमताज़ अहमद ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल और केवल लोकहित में सेवा करना है। उनका यह प्रयास किसी भी प्रकार की राजनीति या चुनावी महत्वाकांक्षा से प्रेरित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

लगातार एक के बाद एक जरूरतमंदों की सहायता करने से क्षेत्र की वृद्ध महिलाएं, बुजुर्ग, युवा एवं आम नागरिक उनके सामाजिक कार्यों की खुलकर प्रशंसा कर रहे हैं। सेथल एवं आसपास के गांवों में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

कैंप के माध्यम से न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, बल्कि पात्र लोगों को सीधे योजनाओं का लाभ भी दिलवाया जा रहा है। इससे कस्बा सैंथल और आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता बढ़ी है, और समाज में एक सकारात्मक एवं सक्रिय परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

विशेष रूप से युवा वर्ग अधिवक्ता मुमताज़ अहमद के कार्यों से अत्यधिक प्रभावित है और सामाजिक सेवा के प्रति प्रेरित हो रहा है।