सपा सांसद पर हुए हमले के विरोध में सपाइयों ने दिया धरना
1. अलीगढ काफिले के दौरान हुआ था विरोध
बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रामजीलाल सुमन पर करणी सेना द्वारा लगातार हमला किए जाने के विरोध में सपाइयों ने जिला मुख्यालय पर धरना -प्रदर्शन किया। इसके बाद सपा नेताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अविनाश सिंह को ज्ञापन सौंपा।
पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के प्रदेश व्यापी आह्वान पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सेठ दामोदर स्वरुप पार्क में इकट्ठे हुए। धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्ण तरह ध्वस्त है इसके कारण अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि आगरा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन पर करणी द्वारा उनके आवास व काफिले पर हुए हमले को लेकर पीडीए में काफी रोष है। पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप ने कहा कि भाजपा दलित व पिछड़े वर्ग विरोधी है इसलिए प्रदेश में पीडीए समाज के लोगों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। इसका ज्वलंत उदाहरण सांसद रामजीलाल सुमन पर करणी सेना द्वारा उनके आवास व काफिले पर जानलेवा हमला हो रहे हैं और सरकार चुपचाप बैठी है जोकि सरासर ग़लत है। धरने के बाद पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलैक्ट्रेट पहुंचे। इन्होंने यहां पर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अविनाश सिंह को सौंपा।
इस अवसर पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी, उच्चपूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव वीरपाल सिंह यादव,विधायक एवं प्रदेश महासचिव अता उर रहमान,पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक भगवत शरन गंगवार,पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव,पूर्व विधायक पंडित आर के शर्मा,पूर्व विधायक विजय पाल सिंह,प्रदेश सचिव मलखान सिंह यादव,प्रदेश सचिव शुभलेश यादव,डॉ नेहा यादव, कदीर अहमद,अखलाक अंसारी,राजेश अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव,चौधरी बृजेंद्र सिंह,मो लिटिल तारीख,दिनेश यादव,राजेश मौर्य जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव , साजिद कान,सैफ वली खान,पंडित दीपक शर्मा,सुरेंद्र सोनकर,रणवीर सिंह जाटव,डॉ देवेंद्र यादव,अमित राज सिंह,डॉ जीराज सिंह,असलम खान, शेर सिंह गंगवार,जुल्फिकार बिट्टू,पार्षद शमीम खान,गौरव सक्सेना,अलीम खा सुल्तानी,आरिफ कुरैशी,अब्दुल कयूम मुन्ना,अब्दुल सलीम,ब्रजेश श्रीवास्तव,सतेंद्र श्रीवास्तव,महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव,राजेश्वरी यादव,समयून खान,रोहित राजपूत,द्रोण कश्यप,संजीव कश्यप,सम्राट अनुज मौर्य,हसीब खान आशिक हुसैन,हरपाल सिंह फौजी,प्रमोद यादव,मुकेश पांडे, श्यामवीर यादव,मोहित भारद्वाज,भुवनेश यादव,अविनाश मिश्रा, हृदेश यादव,मोहसिन खान,ब्रजेश आजाद,रामवीर दिवाकर, पुरषोत्तम गंगवार,संजीव यादव दानू,जितेंद्र मुंडे,रामसेवक प्रजापति,शबाब रजा, मान सिंह यादव,हरिओम प्रजापति,संजय वर्मा,अमित गिहार बलराम यादव,मुकेश मिश्रा,अशफाक चौधरी,अमित गिहार,शिवम प्रजापति,खालिद राना,छेदलाल दिवाकर,शरीक कुरेशी,सतेंद्र यादव,नसीर रजा,शकील कुरैशी, नवीन कश्यप,सुरेश गंगवार,मनोहर गंगवार,नईम कुरैशी,नाजिम आदि लोग मौजूद रहे।