छात्रों संग गुरुजन व समाजसेवियों ने खाई खिचड़ी

एसआर इंटर कॉलेज सेंथल में खिचड़ी सहभोज का आयोजन हुआ, जहां छात्रों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने एक साथ भोजन कर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया।

छात्रों संग गुरुजन व समाजसेवियों ने खाई खिचड़ी
HIGHLIGHTS:

➡️ एसआर इंटर कॉलेज सेंथल में खिचड़ी सहभोज आयोजन
➡️ छात्रों, गुरुजनों व समाजसेवियों की सहभागिता
➡️ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश

सरफराज़ खान । जन माध्यम
सेंथल (बरेली)।
एसआर इंटर कॉलेज सेंथल में शुक्रवार को सामाजिक सद्भाव, प्रेम और स्नेह के प्रतीक महापर्व खिचड़ी सहभोज का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। विद्यालय परिवार के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों, गुरुजनों और समाजसेवियों ने एक साथ बैठकर खिचड़ी ग्रहण की और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक शोभाराम प्रजापति एवं टी.आर. गंगवार द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात प्रार्थना और वंदना के बाद भोजन मंत्र के साथ खिचड़ी सहभोज का विधिवत प्रारंभ हुआ।

सहभोज कार्यक्रम में छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर सामाजिक एकता और सौहार्द के रंग में रंगा नजर आया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार, इच्छाराम गुरुजी, राकेश चन्द्र गुप्ता, घनश्याम दास, शिखा, अनिल कुमार, वीरेंद्र, भूपराम, सुरेन्द्रवीर गंगवार, भारत सिंह, चन्द्रपाल, वीरेंद्र गंगवार, नीरज गंगवार, महेन्द्र पाल, सीमा गंगवार, स्मित रिज़वी, नेहा प्रजापति, कलीम अहमद, राजू हिंदुस्तानी, अविनाश मिश्रा, उमाकांत जोशी, राहुल गुप्ता, हरिशंकर मौर्य, ज्ञान सिंह यादव, असहाब हैदर, मुकेश शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला बताया।