स्वच्छता अभियान में दिलाई गई सफाई की शपथ
फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर वार्डों में सफाई कराई और नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
• नगर पंचायत ने वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।
• नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
• चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी ने स्वच्छ नगर निर्माण का संदेश दिया।
अबधेश पाठक/जन माध्यम
फतेहगंज पश्चिमी/बरेली। नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की ओर से मंगलवार को स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य कराया गया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। लोगों से अपने घरों, आसपास के क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने की अपील की गई। साथ ही कूड़ा-करकट निर्धारित स्थानों पर ही डालने के लिए प्रेरित किया गया।
यह अभियान नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के निर्देशन में संचालित किया गया। दोनों अधिकारियों ने कर्मचारियों और नागरिकों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वहीं चेयरमैन इमराना बेगम ने लोगों से स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
अभियान में लिपिक बेलादेवी, विशाल भारती, आशीष कुमार गंगवार, रिंकू राज, सौरभ सिंह, जुनैद, दिनेश सिंह, सुरेश सिंह, सफाई नायक जय बाबू, मनीष, उपदेश सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।