राजश्री कॉलेज में टैबलेट वितरण, छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे
रिठौरा, बरेली। राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में सरकार द्वारा चलाई जा रही टैबलेट वितरण योजना के अंतर्गत बीटेक चतुर्थ वर्ष के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग तथा इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। जिसमें 45 विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि राजश्री संस्थान हमेशा से छात्रों के हित में सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत रहा है। टैबलेट वितरण से छात्रों की पढ़ाई में नई तकनीकों का समावेश होगा और वे अपने शिक्षण को अधिक प्रभावी बना सकेंगे। टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी जाहिर की। कई विद्यार्थियों ने कहा कि इस उपकरण से उन्हें अपनी पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। बीटेक के एक छात्र ने कहा कि अब हम डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का बेहतर उपयोग कर सकेंगे और ऑनलाइन अध्ययन करना आसान होगा। इस अवसर पर संस्थान के डीन एकेडमिक प्रो. साकेत अग्रवाल, निदेशक प्रो. अनिल कुमार, निदेशक प्रो. पंकज शर्मा, रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इन सभी ने छात्रों को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें तकनीकी ज्ञान को उन्नत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ. मुकेश गंगवार, डॉ. शोएब खान, डॉ. सी.पी. गंगवार, जसप्रीत सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. रूचिन जैन, डॉ. दीपक कुमार, आशीष सक्सेना आदि का विशेष योगदान रहा।