इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

बरेली में ‘टीका उत्सव’ शुरू, 0–7 वर्ष के छूटे बच्चों को 31 दिसंबर तक पूरा टीकाकरण लगाया जाएगा।

इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
HIGHLIGHTS:

➡️ बरेली में दिसंबर भर ‘टीका उत्सव’ अभियान शुरू
➡️ 0–7 वर्ष के छूटे बच्चों को पूरा टीकाकरण लगेगा
➡️ CMO ने जिला महिला अस्पताल में फीता काटकर किया शुभारंभ
➡️ 12 गंभीर बीमारियों से सुरक्षा पर जोर
➡️ 11,512 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित
➡️ आशा–आंगनवाड़ी टीकाकरण से पहले घर-घर संपर्क करेंगी
➡️ यू-विन पोर्टल पर डिजिटल सर्टिफिकेट अनिवार्य
➡️ नगर निगम डोर-टू-डोर वैन से प्रचार करेगा
➡️ कई संगठनों व विभागों की संयुक्त भागीदारी

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फरार चल रहा आरिफ उर्फ गुड्डू पकड़ा गया

जन माध्यम 
बरेली।
पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संगठित अपराध और महिला सुरक्षा के मामलों में कानून के हाथ बेहद मजबूत हैं। एसएसपी के निर्देशन में थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी और 26 मुकदमों में वांछित कुख्यात अपराधी आरिफ उर्फ गुड्डू को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फरार चल रहे इस अपराधी पर शाहजहांपुर और बरेली में लगातार गंभीर अपराध दर्ज रहे हैं। घटना की शुरुआत 4 जुलाई  को हुई, जब रिछौला पीलीभीत के श्याम मुरारी ने अपनी बेटी की हत्या की सूचना थाने में दी। उनकी बेटी पिछले कुछ समय से अपने पति से अलग होकर सेक्टर-7, ब्लॉक-8 में आरिफ के साथ रह रही थी, जहां विवाद बढ़ने पर आरिफ ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्या के बाद वह दिल्ली, शाहजहांपुर, बिहार और असम तक जगह बदलता रहा, ताकि पुलिस की पकड़ में न आए। लेकिन बुधवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर एसएसपी के निर्देशानुसार थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। सेक्टर-11 पंचवटी एन्क्लेव के पास खुद को घिरता देख आरिफ ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में कांस्टेबल दीपक भी घायल हुए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक, 300 रुपये और मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की और लगातार पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में छिपने की जानकारी दी। एसएसपी के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी न सिर्फ हत्या जैसी जघन्य वारदात का पर्दाफाश है, बल्कि यह संदेश भी कि कानून से बच पाना अब किसी के लिए आसान नहीं, चाहे वह कितना भी शातिर और पुराना अपराधी क्यों न हो। बिथरी चैनपुर पुलिस टीम की यह कार्रवाई निस्संदेह सराहनीय है।