धूमधाम से मना समरसता का महापर्व मकर संक्रांति
सेंथल और जटऊ पट्टी में मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी सहभोज व कन्या भोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समरसता, सामाजिक एकता और सनातन परंपराओं का संदेश दिया गया।
➡️ सेंथल व जटऊ पट्टी में मकर संक्रांति का आयोजन
➡️ खिचड़ी सहभोज व कन्या भोज से कार्यक्रम की शुरुआत
➡️ समरसता और सामाजिक एकता का दिया गया संदेश
➡️ आरएसएस खंड कार्यवाह हरीश वर्मा रहे मुख्य अतिथि
सरफराज़ खान/ जनमाध्यम
सेंथल (बरेली)। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर ग्राम जटऊ पट्टी, भोजीपुरा-बरेली में सर्वसमाज के सहयोग से खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान को भोग अर्पित कर भोजन मंत्रोच्चार के साथ कन्या भोज से किया गया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह हरीश वर्मा ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व समरसता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस दिन से भगवान सूर्य उत्तरायण होते हैं और सनातन परंपरा के अनुसार शुभ कार्यों का आरंभ होता है। मकर संक्रांति को देवताओं का दिन भी कहा जाता है।
कार्यक्रम समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री मोहनदास महाराज, खंड कार्यवाह हरीश वर्मा, होरी लाल पुजारी, गजेंद्र सागर, अमर सिंह श्रीवास्तव, फूल सिंह यादव, भूपराम राजपूत, चंद्रपाल राजपूत, अशोक राजपूत, बाबू राठौर, हरिओम गुप्ता, मैकूलाल पहलवान, देवराज मौर्य परीक्षित, दिलीप सागर, तुलाराम कोटेदार, तुलाराम राजपूत, हेमराज राजपूत, अवधेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इसी क्रम में बाबा माधव दास सरस्वती शिशु मंदिर, ग्वारी बहेड़ी (बरेली) में भी खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इसमें जिला निरीक्षक जन शिक्षा समिति ब्रजप्रदेश शांति पाल गंगवार, ओमकार, मनोज कुमार, नेमचंद, दिनेश कुमार, प्रद्युम्न गंगवार (एबीवीपी जिला संयोजक, बरेली), शेर सिंह गंगवार (प्रधानाचार्य) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।