कार्यक्रम : अपने हुनर को छात्रों तक पहुंचाने वाला ही असली शिक्षक : सक्सेना

मिशन ग्लोबल एकेडमी सिंधौरा रिछा में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की भूमिका निभाकर पुरस्कार जीते।

कार्यक्रम : अपने हुनर को छात्रों तक पहुंचाने वाला ही असली शिक्षक : सक्सेना
HIGHLIGHTS:

मिशन ग्लोबल एकेडमी में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

छात्रों ने शिक्षकों की भूमिका निभाकर रोल प्ले प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

नवेद प्रथम, रवि द्वितीय और दीप्ति तृतीय स्थान पर रहीं।

जन माध्यम
रिछा, बरेली।
मिशन ग्लोबल एकेडमी सिंधौरा रिछा में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम देश के महान दार्शनिक, शिक्षक और पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक आरके सक्सेना और प्रबंधक जितिन कुमार सक्सेना ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए रोल प्ले प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में नवेद ने प्रथम, रवि ने द्वितीय और दीप्ति ने तृतीय स्थान हासिल किया।

अपने संबोधन में संरक्षक आरके सक्सेना ने कहा कि वास्तविक शिक्षक वह है, जो विद्यार्थियों के मस्तिष्क में ज्ञान, हृदय में करुणा और हाथों में हुनर प्रदान करता है। उन्होंने शिक्षकों से अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप कार्य करते हुए देश निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य बीके कश्यप ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके शैक्षिक योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रबंधक जितिन सक्सेना, निदेशक अमित देओल, उपप्रधानाचार्य मोबिन मलिक समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।