सैंथल का आकाश अब वायुसेना के आकाश में भरेगा उड़ान
सैंथल कस्बे के आकाश मौर्य के अग्निवीर वायुसेना में चयन से पूरे गांव में उत्साह है। ट्रेनिंग के लिए रवाना होते समय ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य विदाई दी गई।
➡️ सैंथल के आकाश मौर्य का अग्निवीर वायुसेना में चयन
➡️ मोहल्ला चौधरी निवासी हेतराम मौर्य के पुत्र
➡️ गांव में खुशी और गर्व का माहौल
➡️ ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ विदाई
➡️ ट्रेनिंग के लिए हुए रवाना
➡️ परिजनों व ग्रामीणों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना
➡️ युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
जन माध्यम।
सरफराज़ खान। सैंथल (बरेली)।
कस्बे के मोहल्ला चौधरी निवासी हेतराम मौर्य के पुत्र आकाश मौर्य के अग्निवीर वायुसेना में चयन से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। आकाश की इस उपलब्धि ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे सैंथल कस्बे का नाम रोशन किया है।
ट्रेनिंग पर रवाना होने से पूर्व आकाश मौर्य को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विदाई दी गई। हर चेहरे पर खुशी और आंखों में गर्व साफ झलक रहा था।
परिजनों और ग्रामीणों ने आकाश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। सभी ने उसके उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित प्रशिक्षण की कामना की।
विदाई समारोह में पूर्व सभासद डॉ. लेखराज मौर्य, पूर्व सभासद सेवाराम मौर्य, सभासद मुनीश मौर्य, कन्हाई लाल मौर्य, गेंदन लाल मौर्य, मंगलाराम मौर्य, जगदीश मौर्य, नेमचंद्र मौर्य, अभिषेक मौर्य, रवेंद्र मौर्य, विजय मौर्य, विष्णू मौर्य, आशू मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।