बिना कारण ट्रक सीज करने का आरोप
महिला मीना शर्मा ने चौकी इंचार्ज पर ट्रक बिना कारण सीज करने और हर गाड़ी से 3 हजार रुपये वसूली का आरोप लगाया। सीओ बहेड़ी से जांच की मांग।
➡️ महिला ने ट्रक बिना कारण सीज करने का आरोप लगाया
➡️ चौकी इंचार्ज पर हर गाड़ी से 3 हजार रुपये वसूली का दावा
➡️ सभी कागज़ पूरे होने के बावजूद ट्रक जब्त करने का आरोप
➡️ पीड़िता ने सीओ बहेड़ी से निष्पक्ष जांच की मांग की
➡️ ईंट भट्ठा व्यवसायियों में बढ़ती नाराज़गी
महिला बोली चौकी इंचार्ज हर गाड़ी से लेते हैं 3 हजार रुपये
जन माध्यम
बहेड़ी। बरेली।बहेड़ी ग्राम डंडिया नवायल निवासी मीना शर्मा ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिना किसी वैध कारण उनके ट्रक को सीज कर दिया गया। मीना शर्मा तीन गाड़ियों से ईंट भट्ठे पर ईंट ढुलाई का काम करती हैं। उनका आरोप है कि चौकी इंचार्ज प्रति गाड़ी तीन हजार रुपये मासिक वसूलते हैं, और जो चालक या मालिक यह रकम नहीं देते, उनकी गाड़ियों को रोककर परेशान किया जाता है। मीना शर्मा का कहना है कि बीते 6 तारीख को चौकी इंचार्ज ने उनके ड्राइवर से रुपये मांगे, लेकिन ड्राइवर ने मालिक से बात करने को कहा। इसके बाद महिला के अनुसार दरोगा ने सीधे उनसे पैसे मांगने शुरू कर दिए। जब उन्होंने आमने सामने बैठकर बात करने को कहा तो आरोप है कि दरोगा ने गाड़ी के कागज़ अधूरे होने का बहाना बनाकर तुरंत ट्रक सीज कर दिया, जबकि मीना शर्मा दावा करती हैं कि वाहन के सभी कागज़ पूरे हैं और किसी तरह की कमी नहीं है।
पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी बहेड़ी से की है और निष्पक्ष जांच के साथ कार्रवाई की मांग उठाई है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है, जबकि पीड़िता लगातार न्याय की गुहार लगा रही है।