गोरखपुर इज्जतनगर एक्सप्रेस नए रूट से शुरू
27 नवंबर से गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस नए रूट (पीलीभीत-लखीमपुर-सीतापुर) से चलेगी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव-जितिन प्रसाद करेंगे वर्चुअल उद्घाटन।
➡️ पहली बार इज्जतनगर से सीधी गोरखपुर एक्सप्रेस
➡️ नया रूट: पीलीभीत-लखीमपुर-सीतापुर-लखनऊ
➡️ 27 नवंबर से शुरू, रेलमंत्री-जितिन प्रसाद वर्चुअल उद्घाटन
➡️ डालीगंज पर इंजन रिवर्स, लखनऊ सिटी-ऐशबाग ठहराव हटाया
➡️ पूरनपुर में भव्य स्वागत, पूर्वांचल को बड़ी राहत
➡️ इज्जतनगर मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि
पीलीभीत लखीमपुर सीतापुर होकर सीधी पूर्वांचल कनेक्टिविटी, इज्जतनगर से पहली लंबी दूरी की एक्सप्रेस सेवा शुरू
जन माध्यम
बरेली। इज्जतनगर मंडल के यात्रियों के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। पहली बार इज्जतनगर मंडल मुख्यालय से एक नियमित लंबी दूरी की ट्रेन शुरू होने जा रही है। पीलीभीत–इज्जतनगर सेक्शन के विस्तारीकरण और रूट री अलाइनमेंट के बाद अब 15009/15010 गोरखपुर–इज्जतनगर एक्सप्रेस नए मार्ग से दौड़ेगी। यह बदलाव न केवल बरेली के लिए, बल्कि पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर और पूरे पूर्वांचल के यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद इस ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। नया रूट, नए ठहराव और पहली बार इज्जतनगर से सीधी गोरखपुर कनेक्टिविटी को रेलवे मंडल की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
लखनऊ सिटी व ऐशबाग से हटेगा ठहराव डालीगंज पर होगा इंजन रिवर्स नए रूट के अनुसार ट्रेन का इंजन डालीगंज स्टेशन पर रिवर्स किया जाएगा, इसी वजह से लखनऊ एनआर, ऐशबाग और लखनऊ सिटी का ठहराव हटा दिया गया है। डालीगंज में 35 मिनट का ठहराव यात्रा को और सुगम बनाएगा। गोरखपुर से पूरनपुर तक होगा स्वागत गाड़ी बुधवार रात गोरखपुर से चलेगी और गुरुवार सुबह 10:28 बजे पूरनपुर पहुंचेगी, जहां इसका भव्य स्वागत होगा। वरिष्ठ डीसीएम संजय शर्मा के अनुसार यह इज्जतनगर मंडल से शुरू होने वाली पहली लंबी दूरी की एक्सप्रेस सेवा है। पहले 24 नवंबर से संचालन होना था, जो तकनीकी कारणों से टल गया था। यात्रियों को मिलेगा सीधा पूर्वांचल मार्ग
नए रूट के साथ बरेली पीलीभीत लखीमपुर सीतापुर लखनऊ होकर गोरखपुर तक सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। कामकाजी, छात्र और व्यापारियों के लिए यह ट्रेन तेज़, सुरक्षित और सहज यात्रा का नया विकल्प बनेगी। गोरखपुर से आने जाने वाली यह एक्सप्रेस न केवल दो मंडलों को जोड़ेगी, बल्कि इज्जतनगर को पहली बार एक बड़े रेल नेटवर्क से जोड़कर विकास की नई राह भी खोलेगी।