किसानों की समस्यायों के लेकर सपाइयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुरेश गंगवार के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई।

किसानों की समस्यायों के लेकर सपाइयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
एसडीएम तृप्ति गुप्ता को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता

मीरगंज, बरेली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुरेश गंगवार के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए एसडीएम मीरगंज को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में किसान आवारा पशुओं से बहुत ही त्रस्त हैं। इसका समाधान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। गायों एवं सांडों को तुरंत गौशाला में पहुंचाना जरूरी है। इनसे जनहानि का अंदेशा है।

बंदरों का भी मुद्दा उठाया

इसके अलावा मीरगंज में बंदरों ने भी आतंक मचा रखा है। वो छत पर कूदते-फांदते रहते हैं। इससे बच्चों वगैरह को छत से गिरने का भय बना रहता है। यदि इन पर समय रहते हुए पाबंदी नहीं लगाई गई तो कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

सड़क की मरम्मत को मांग

सुरेश गंगवार ने बताया कि मीरगंज में ईदगाह से श्मशान भूमि जाने वाला रास्ता बहुत ही खराब है। इसे तुरंत ही सही कराने की जरूरत है। इसके अलावा मीरगंज हुरहुरी रोड भी जर्जर अवस्था में है। यहां रोड पर कई विद्यालय संचालित है। यहां बच्चों के वाहन साइकिल-मोटरसाइकिल तक निकलने में परेशानी हो रही है। उस रोड की मरम्मत शीघ्र कराई जानी चाहिए, वरना कभी भी किसी भी समय कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।

ज्ञापन देने वालों में सुरेश गंगवार, नरेंद्र गंगवार पूर्व ब्लॉक प्रमुख भद्रसेन गंगवार, मोहम्मद रफी और बब्बू, नावेद खान, नंदराम राजपूत, शुभम सक्सेना, आशु खान, नितिन गंगवार, धीरेंद्र मौर्य, अतर सिंह यादव, धीरेंद्र यादव, चंदन शाह, मनवीर चौधरी, प्रेमपाल शर्मा, प्रेम राज शर्मा, राजाराम वर्मा, तुलाराम राजपूत, सियाराम सागर, तेजपाल सागर, राधिका आदि मौजूद रहे।