कप्तान के मुआयने में पास हुए देवरनिया कोतवाल

कप्तान के मुआयने में पास हुए देवरनिया कोतवाल
फोटो: सम्मानित हुए चौकी प्रभारी कुशल पाल।

देवरनिया, बरेली। बुधवार को जिले के पुलिस कप्तान द्वारा देवरनिया कोतवाली के किए गए वार्षिक मुआयने में कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा पास हो‌ गए। वहीं‌ पूर्व में मूल्यांकन परीक्षा में जिले में चौथा स्थान लाकर‌ सम्मानित होने वाले रिछा पुलिस चौकी इंचार्ज दूसरी मर्तबा कप्तान के हाथों सम्मानित हुए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा देवरनिया कोतवाली के वार्षिक मुआयने के बाद उनकी सरहाना की। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने पर कोतवाली की महत्वपूर्ण पुलिस चौकी रिछा के इंचार्ज कुशल पाल सिंह, कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक नवदीप सिंह समेत छह कर्मी सम्मानित किए गए। रिछा चौकी इंचार्ज कुशल पाल सिंह अक्टूबर माह में पुलिस कप्तान द्वारा आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में जिले में चौथा स्थान पा चुके हैं।