शॉपिंग कंपलेक्स का नगर पालिका की टीम ने किया सर्वे

शॉपिंग कंपलेक्स का नगर पालिका की टीम ने किया सर्वे
HIGHLIGHTS:

1. सारी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद बनाया गया है मार्किट: शरद मिश्रा

बरेली। बहेड़ी नगर पालिका की टीम ने नैनीताल रोड स्थित केसर चीनी मिल को दी गई लीज की जमीन पर बना रहे शॉपिंग कांप्लेक्स का सर्वे किया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और वीडियो तथा फोटो खींचे। अब नगर पालिका प्रशासन शासन को रिपोर्ट बनाकर भेजेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

केसर चीनी मिल को दी गई लीज की जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है। तीन शॉपिंग कंपलेक्स बनकर तैयार है। नगर पालिका की टीम में जेई निर्माण जितेंद्र गंगवार, जेई जल और अन्य कर्मचारी शामिल थे।
केसर प्रबंध समिति के अध्यक्ष शरद मिश्रा ने बताया कि पुरानी गन्ना सोसायटी पर केसर ने जो मार्केट बनवाया है, वह सारी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद बनवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुरानी गन्ना सोसायटी प्रॉपर्टी पर केसर मिल काबिज है और उस जगह पर मार्केट बनाने से पहले फायर ब्रिगेड, वन विभाग और एडीएम कार्यालय के यहां से औपचारिकताएं पूर्ण की गई थीं। उन्होंने ने कहा कि नगर पालिका की ईओ अभी नई आई हैं और उन्हें लगता है कि इसकी पूरी जानकारी नहीं है। उनकी तरफ से नगर पालिका को एक पत्र भी भेजा गया है, जिसमें इस मामले में स्पष्टीकरण दिया गया है।

केसर प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने कहा कि मार्केट बनाने से पहले सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गई थीं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका को भी इस मामले में जानकारी दी गई है और उन्हें उम्मीद है कि मामले का समाधान निकाला जाएगा।