लोकतंत्र बचाने के लिए बूथ स्तर पर लड़ाई जरूरी : वीरपाल सिंह यादव

बरेली में बी.एल.ए. प्रशिक्षण शिविर के दौरान सपा नेता वीरपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप लगाया और बूथ स्तर पर सतर्कता की अपील की।

लोकतंत्र बचाने के लिए बूथ स्तर पर लड़ाई जरूरी : वीरपाल सिंह यादव
HIGHLIGHTS:

➡️ बरेली में आयोजित बी.एल.ए. प्रशिक्षण शिविर में सपा का शक्ति प्रदर्शन
➡️ वीरपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप लगाया
➡️ मतदाता सूची से नाम काटने का लगाया गंभीर आरोप
➡️ संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाने का दावा
➡️ बी.एल.ए. को बताया लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी
➡️ महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाया
➡️ आंवला सांसद नीरज मौर्य ने संविधान और आरक्षण की रक्षा का संकल्प दोहराया
➡️ बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

सैय्यद शाहाबुद्दीन/ जन माध्यम

बरेली।

दूरदर्शन केंद्र के सामने आयोजित बी.एल.ए. (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण शिविर में समाजवादी पार्टी के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और चुनावी व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है, जिसे समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।

वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि मतदाता सूची से सुनियोजित तरीके से नाम काटे जा रहे हैं, संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है और जनता के बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में बी.एल.ए. लोकतंत्र के सच्चे सिपाही हैं, जिनकी जिम्मेदारी है कि वे बूथ स्तर पर पूरी सतर्कता के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करें।

उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि आज आम आदमी त्रस्त है, युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और किसान कर्ज में डूबा हुआ है, लेकिन सरकार इन गंभीर मुद्दों पर जवाब देने के बजाय जनता को भ्रमित करने में लगी हुई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादों और दमनकारी नीतियों के सहारे सत्ता में बनी हुई है, लेकिन अब जनता सच्चाई समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।

मुख्य अतिथि आंवला सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि संविधान और आरक्षण पर किसी भी तरह का हमला समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी सड़क से लेकर संसद तक जनता की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान बी.एल.ए. को चुनावी प्रक्रिया की बारीकियों की जानकारी दी गई और बूथ स्तर पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व धांधली का डटकर मुकाबला करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में नरेश सोलंकी द्वारा बी.एल.ए. का शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।

शिविर में पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र सोनकर, राकेश प्रजापति, अरविंद यादव, डॉ. देवेंद्र सिंह यादव, दिनेश यादव, पुरुषोत्तम गंगवार, बृजेंद्र पटेल, राजकुमार यादव, मुस्ताक अहमद, सिंटू पटेल, अमित पटेल, हरपाल सिंह, आदेश यादव, द्रोण कश्यप, बृजेश श्रीवास्तव, सतेंद्र श्रीवास्तव, रणवीर जाटव, रमेश यादव, विनोद यादव, संजीव कश्यप, यूसुफ खान, डॉ. शकील, रतिराम पाल, ओंकार कश्यप, देवेंद्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, बी.एल.ए. और कार्यकर्ता मौजूद रहे।