बूथ मजबूती से बनेगी सपा सरकार: डॉ. अनीस बेग
बरेली में बीएलए प्रशिक्षण शिविर के दौरान डॉ. अनीस बेग ने कहा कि बूथ स्तर की मजबूती और वोटों की सुरक्षा से ही 2027 में सपा सरकार बनेगी।
➡️ बीएलए को बताया सपा की असली ताकत
➡️ कैंट विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण शिविर
➡️ डॉ. अनीस बेग ने बूथ मजबूती पर दिया जोर
➡️ वीरपाल सिंह यादव बोले—“मेरा पेज, मेरे नाम” रणनीति
➡️ 2027 चुनाव में बीएलए की भूमिका अहम
➡️ एसआईआर प्रक्रिया की दी गई जानकारी
➡️ कार्यकर्ताओं का शाल ओढ़ाकर सम्मान
➡️ बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता रहे मौजूद
जन माध्यम।
हसीन दानिश। बरेली।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. अनीस बेग ने कहा कि बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) पार्टी की असली ताकत हैं। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए हर बूथ पर मजबूत संगठन और वोटों की सुरक्षा अनिवार्य है।
महानगर समाजवादी पार्टी की ओर से कैंट विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल एजेंटों के लिए एसआईआर प्रक्रिया पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को आईएमए हॉल में आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. अनीस बेग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं बरेली-पीलीभीत प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के पन्ना प्रमुख सिस्टम को मात देने के लिए सपा की “मेरा पेज, मेरे नाम” रणनीति को पूरी गंभीरता से लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव बीएलए की सक्रियता से ही जीता जा सकता है।
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया। डॉ. अनीस बेग ने कहा कि संविधान, रोजगार और सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी की जीत जरूरी है, और इसकी शुरुआत बूथ से होती है।
शिविर को पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल, इंजीनियर अनीस अहमद सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान बीएलए को एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई तथा कार्यकर्ताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि वीरपाल सिंह यादव एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी का पुष्पमालाओं, पगड़ी और शाल पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। शिविर में महिला सभा, अल्पसंख्यक सभा, एससी-एसटी प्रकोष्ठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।