तीज पर सजी मेहंदी की महफिल, श्री विष्णु बाल सदन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बरेली के श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाई स्कूल में तीज के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता हुई। 48 बच्चों ने हिस्सा लिया और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कालीबाड़ी के श्री विष्णु बाल सदन में तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
प्रतियोगिता में विद्यालय के 48 बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विजेताओं को पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
जन माध्यम
बरेली। कालीबाड़ी स्थित श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाई स्कूल में तीज के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ और मां गौरी के पूजन के साथ हुई। प्रतियोगिता में विद्यालय के 48 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का निर्णय उपस्थित अभिभावकों द्वारा किया गया। ग्रुप ए में माही ने प्रथम, आराध्या ने द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। ग्रुप बी में देवांशी ने प्रथम, देवांशी ने द्वितीय और राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल और प्रधानाचार्या मंजू खत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शामिल अन्य बच्चों का भी उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या मंजू खत्री ने सभी बच्चों और अभिभावकों को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।