आरोग्य मेले का निरीक्षण

लखनऊ से आई टीम ने मीरगंज ब्लॉक की स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण किया, जहां आरोग्य मेले और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

आरोग्य मेले का निरीक्षण
आरोग्य मेले का निरीक्षण
आरोग्य मेले का निरीक्षण
HIGHLIGHTS:

➡️ मीरगंज ब्लॉक की स्वास्थ्य इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण
➡️ लखनऊ से आई टीम ने किया परीक्षण
➡️ सीएचसी और पीएचसी में आरोग्य मेले सुचारू
➡️ स्वास्थ्य सेवाएं गाइडलाइन के अनुरूप संचालित
➡️ दवाएं ईडीएल के अनुसार पर्याप्त उपलब्ध
➡️ सीएचसी मीरगंज की व्यवस्थाओं की सराहना
➡️ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर के कार्य की प्रशंसा
➡️ निरीक्षण में कई चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद

जन माध्यम |

करण पाल सिंह। मीरगंज (बरेली)।
राज्य स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के तहत प्रमुख सचिव के निर्देश पर लखनऊ से भेजी गई टीम ने मीरगंज ब्लॉक की स्वास्थ्य इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में डॉ. चंदन एवं डॉ. गौरव सक्सेना शामिल रहे, जिन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज सहित आयुष्मान आरोग्य मंदिर और ब्लॉक की प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण किया।

रविवार को टीम ने मीरगंज की पीएचसी आनंदपुर, हुरहुरी एवं जाम का भी दौरा किया। निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर आयुष्मान आरोग्य मेले का आयोजन सुचारू रूप से होता पाया गया। स्वास्थ्य गतिविधियां निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप संचालित की जा रही थीं तथा आवश्यक दवाएं ईडीएल के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिलीं।

निरीक्षण के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज में टीम ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर के कार्य की सराहना की। टीम ने मीरगंज सीएचसी एवं उससे संबद्ध सभी पीएचसी की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बताया।

इस दौरान डॉ. रोहन दिवाकर, डॉ. विपुल कुमार, डॉ. सतेन्द्र सिंह, खेम सिंह रावत, विनय पाल सिंह, हेमलता, संदीप कटियार, प्रेमपाल गौतम, मोहित कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।